Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 29, 2026

बेमेतरा पीजी कॉलेज में हंगामा: प्रोफेसर पर छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, प्राचार्य पर कार्रवाई न करने का आरोप - छात्रों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

 बेमेतरा पीजी कॉलेज में हंगामा: प्रोफेसर पर छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, प्राचार्य पर कार्रवाई न करने का आरोप - छात्रों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन



CNI NEWS रंजीत बंजारे बेमेतरा शासकीय पी.जी. महाविद्यालय बेमेतरा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में पदस्थ एक प्रोफेसर पर छात्राओं को व्हाट्सएप पर कथित तौर पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के गंभीर आरोप लगे हैं।




 इस मामले को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा!


क्या है पूरा मामला?


छात्रों के अनुसार राजनीति विज्ञान विभाग में पदस्थ प्रोफेसर ज्योति प्रभात राणा पर आरोप है कि उनके द्वारा कुछ छात्राओं को व्हाट्सएप के माध्यम से कथित रूप से आपत्तिजनक संदेश भेजे गए!


विद्यार्थियों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने सबसे पहले कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी। महाविद्यालय की प्राचार्य वीणा त्रिपाठी को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले से अवगत कराया गया था!


प्राचार्य पर अनदेखी का आरोप


छात्र-छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्राचार्य द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और मामले को दबाने का प्रयास किया गया। इसी से नाराज होकर आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे!


छात्रों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है!


फिलहाल जिला प्रशासन ने ज्ञापन लेकर जांच का आश्वासन दिया है!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad