सिहोरा / भोपाल मध्यप्रदेश
दिनांक : 13-09-2026
ग्राम गोसलपुर में जल जीवन मिशन योजना - एक सभा का आयोजन सम्पन्न
स्थान : ग्राम गोसलपुर, जनपद पंचायत सिहोरा
आज दिनांक 13-09-2026 को जनपद पंचायत सिहोरा अंतर्गत ग्राम गोसलपुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के माध्यम से ब्लॉक समन्वयक निशा यादव के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा में जल जीवन मिशन मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना के सुचारु संचालन एवं व्यवस्था निर्धारण के संबंध में ग्राम निरीक्षण, जलकर तथा योजना के रख-रखाव एवं अनुरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, ग्राम भ्रमण,ग्राम निरीक्षण, हर घर जल नारा ,ग्राम में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा योजना के निरंतर संचालन के संबंध में ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया गया।
सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योजना के संचालन एवं रख-रखाव में सहयोग करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की। ग्रामीणों द्वारा पेयजल से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई तथा जल जीवन मिशन योजना को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। अन्य ब्लॉक जैसे मझौली में भी यह कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं"
ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से ग्राम गोसलपुर में जल जीवन मिशन योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.