Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 11, 2026

ग्राम पंचायत कुरदी की बेटी भानेश्वरी निषाद का सम्मान


 भारत साहू 

जिला बालोद 

 ग्राम पंचायत कुरदी की बेटी भानेश्वरी निषाद का सम्मान



पूर्व विधायक माननीय श्री वीरेंद्र साहू जी ने ग्राम पंचायत कुरदी की प्रतिभावान बेटी भानेश्वरी निषाद जी का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।



ग्राम कुरदी के एक अत्यंत गरीब परिवार से आने वाली बेटी भानेश्वरी निषाद ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर 15वीं राष्ट्रीय वॉविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप, जम्मू-कश्मीर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो राज्यों की प्रतिभागी बेटियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और  गोल्ड मेडल हासिल कर ग्राम कुरदी एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।


ग्राम पंचायत कुरदी पहुंचने पर बेटी भानेश्वरी निषाद का ग्रामवासियों द्वारा ढोल-नगाड़ों एवं आरती के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक माननीय श्री वीरेंद्र साहू जी ने बेटी भानेश्वरी एवं उनके माता-पिता को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के सभी बेटों-बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सहयोग मिलना आवश्यक है। साथ ही सरकार एवं प्रशासन से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


 खदान पट्टेदारों ने भी किया सम्मान


ग्राम पंचायत कुरदी के खदान पट्टेदारों द्वारा भी बेटी भानेश्वरी निषाद का सम्मान किया गया तथा अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर बेटी भानेश्वरी निषाद ने सभी ग्रामवासियों, पूर्व विधायक माननीय श्री वीरेंद्र साहू जी एवं खदान पट्टेदारों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad