बिलाईगढ़ में देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव 11 से, तैयारी जोरों पर
जय माँ परमेश्वरी के जयकारों से गूंजेगा बिलाईगढ़, संगीतमय कथा का होगा रसपान
बिलाईगढ़। नगर के मेन रोड, स्टेट बैंक के पास इस क्वार नवरात्र में देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी का भव्य पुराण महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, जिसका समापन 20 अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा और माता विदाई विसर्जन के साथ होगा। आयोजक परिवार स्व. श्री बंकीलाल देवांगन - श्रीमती केंवरा बाई देवांगन, श्री रोहित कुमार देवांगन - श्रीमती लखेश्वरी देवांगन, श्री दौलत राम देवांगन, श्री दिनेश कुमार देवांगन एवं समस्त देवांगन परिवार ने बताया कि कुलदेवी माँ परमेश्वरी की असीम अनुकम्पा एवं प्रेरणा से उनके नवनिर्मित भवन के शुभारंभ के अवसर पर संगीतमय माता परमेश्वरी देवी महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया गया है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक *श्री संतोष राव जी (खरोरा वाले)* द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से रहेगा तथा सुबह 8:00 बजे से रुद्राभिषेक एवं पूजन होगा। भजन पाठक के रूप में अनिल देवांगन अपनी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में विशेष सहयोगी के रूप में समस्त देवांगन समाज बिलाईगढ़ रहेगा।
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है -
11 अक्टूबर, रविवार - जलभरण, शोभा कलश यात्रा, घट एवं माता परमेश्वरी मूर्ति स्थापना व पूजन तथा कथा परिचय, 12 अक्टूबर, सोमवार - सृष्टि उत्पत्ति कथा एवं देवी उत्पत्ति कथा, 13 अक्टूबर, मंगलवार - दीपचंद माता हरणि जन्म एवं विवाह कथा, 14 अक्टूबर, बुधवार - गोत्र उत्पत्ति कथा तथा वस्त्र निर्माण कथा, गर्भचरित कथा तथा महिषासुर जन्म एवं वध कथा, 15 अक्टूबर, गुरुवार - बड़की, मंझली, छोटकी माता जन्म कथा तथा पीढ़ी पूजन, 16 अक्टूबर, शुक्रवार - कलिकाल माँ गोत्र उत्पत्ति कथा एवं चढ़ोत्री, 17 अक्टूबर, शनिवार - प्रातः 7 बजे हवन, सहस्त्रधारा, कुंवारी पूजन, कथा समापन एवं रात्रि 7 बजे से महाभंडारा, 20 अक्टूबर, मंगलवार -* सुबह 10 बजे से विशाल शोभायात्रा एवं माता विदाई विसर्जन किया जाएगा।
आयोजक परिवार ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं, माता-बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.