दिनांक= 08 अक्टूबर 2026
स्थान=दंतेवाड़ा
संवाददाता= असीम पाल
181 बच्चों को बांटे जूते-मोजे और बैग, बड़े साइज के जूतों पर सवाल
भांसी। एनएमडीसी की सीएसआर पहल के तहत एनएमडीसी से प्रभावित 12 ग्राम पंचायतों के स्कूली बच्चों को जूते, मोजे और बैग वितरित किए जाने हैं। इसके तहत पहले चरण में भांसी ग्राम पंचायत के छह स्कूलों के 181 बच्चों को जूते, मोजे और बैग वितरित किए गए।
वितरण के दौरान कुछ बच्चों के पैरों में बड़े साइज के जूते दिखाई दिए। वहीं कुछ बच्चे जूतों को हाथ में लेकर उनका साइज दिखाते नजर आए। शिक्षकों से जब सवाल पुछा तो ऑफ कैमरा बताया कि कुछ बच्चों को मिले जूते उनके पैरों के नाप के अनुरूप नहीं हैं।
सीएसआर के तहत बच्चों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना अच्छी पहल है, लेकिन सवाल यह है कि जब जूते बच्चों के पैरों में फिट नहीं बैठ रहे हैं, तो उनका इस्तेमाल कैसे होगा?
अब सवाल एनएमडीसी प्रबंधन से है—बच्चों के जूतों के साइज का मिलान किस आधार पर किया गया? और जिन बच्चों को गलत साइज के जूते मिले हैं, क्या उनके जूते बदले जायँगे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.