शिक्षक मलेच्छराम खूंटे के निधन पर छाया मातम, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें अंतिम यात्रा में रहे शामिल
बिलाईगढ़। ग्राम सुतिउरकुली, बिलाईगढ़ निवासी शिक्षक मलेच्छराम खूंटे का 2 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत शिक्षक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सुतिउरकुली में देर शाम किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामवासी, शिक्षक साथी, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दुखद अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें एवं डॉ. ओमकार जायसवाल की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ रहकर उन्हें ढांढस बंधाया और अंतिम विदाई तक साथ रहे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। सरल, मिलनसार और शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक मलेच्छराम खूंटे के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत सहित पूरे अंचल में शोक का माहौल है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.