बेमेतरा आंगनबाड़ी की मुस्कानों में दिखा सेवा और संस्कार का संगम, आंगन मिलन कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने स्वच्छता का दिया संदेश
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 3, केंद्र क्रमांक 02 एवं 03 एवं वार्ड नंबर 21 केंद्र क्रमांक 17, 1 में आंगन मिलन कार्यक्रम" का आयोजन किया गया!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुईं। नन्हे बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं डस्टबिन के उपयोग पर प्रस्तुत की गई कविताओं ने सभी का मन मोह लिया!
कार्यक्रम के दौरान नेवता भोज, अन्नप्राशन, मटका फोड़, केला खाओ एवं कुर्सी दौड़ जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, साथ ही पोषण आहार का वितरण भी किया गया!
सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ही हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य की पहली पाठशाला है!
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी , भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू पटेल , श्रीमती मनीषा शर्मा , डॉ. नेहा वर्मा जी एवं एल्डरमैन पार्षद श्रीमती सावित्री रजक, बहन निशा चौबे उपस्थित रहीं।
साथ ही सती सेन जी, नर्मदा चौधरी, गुलशन बानो, राम श्रीवास, गोमती तंबोली, बरखा रानी शर्मा जी, आशा पांडे जी, सनत साहू जी, राधिका साहू जी, रजनी मरावी जी, संतोषी सेन जी, संतोषी पाठक जी, उषा वर्मा जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला साहू जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे!!






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.