Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 7, 2026

आवास निर्माण बिना पूर्ण हुए हितग्राही के खाते से पूरी राशि निकासी का आरोप, जांच की मांग

 आवास निर्माण बिना पूर्ण हुए हितग्राही के खाते से पूरी राशि निकासी का आरोप, जांच की मांग



CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


कोटा, बिलासपुर। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत बानाबेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक प्रकरण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।



प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत बानाबेल निवासी मोहितराम, पिता अघन सिंह के नाम से आवास स्वीकृत किया गया था।


 शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तथा पुराना जर्जर मकान अभी भी यथावत मौजूद है। इसके बावजूद संबंधित आवास की सभी किस्तों की राशि का भुगतान कर दिया गया तथा उससे संबंधित मस्टर रोल का भुगतान भी दर्शाया गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि आवास निर्माण अधूरा होने के बावजूद पूरी राशि निकाल ली गई, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित आवास का जियो-टैगिंग भी किया गया है, जबकि मौके की वास्तविक स्थिति अलग बताई जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि पंचायत स्तर पर कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से भुगतान प्रक्रिया पूरी की गई हो सकती है।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तो फिर किस आधार पर सभी किस्तों का भुगतान स्वीकृत किया गया। ग्रामीणों ने मामले की तकनीकी जांच, भुगतान अभिलेखों की जांच, जियो-टैगिंग सत्यापन तथा संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण कराने की मांग की है।


ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित रोजगार सहायक, पंचायत सचिव एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रस्तुत कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

 अब देखना होगा कि जनपद पंचायत कोटा प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।


– दिलीप सोनवानी

CNI NEWS, ब्यूरो चीफ बिलासपुर (छ,ग,)

मो, 9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad