गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम
आगरा। अटल आवासीय विद्यालय, आगरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता वशिष्ठ, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर संगीत शिक्षक श्री दुर्गेश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भावपूर्ण ‘रघुपति राघव राजा राम’ रामधुन प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि हमें महात्मा गांधी से अहिंसा एवं सत्य तथा लाल बहादुर शास्त्री से सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन CCA प्रभारी एवं वरिष्ठतम शिक्षक श्री साजिद अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.