Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 8, 2026

सेवा सेतु पर जुड़ी नई शासकीय सेवाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

 सेवा सेतु पर जुड़ी नई शासकीय सेवाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण



बीजापुर 05 अक्टूबर 2026/जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, बीजापुर द्वारा सेवा सेतु (ई-डिस्ट्रिक्ट) परियोजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों की नई शासकीय सेवाओं को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।




 प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, रीडर/वेरिफायर एवं सेवा सेतु ऑपरेटर शामिल हुए।  

प्रशिक्षण का संचालन सेवा सेतु ई-जिला प्रबंधक श्री सुनील कुमार दुर्गम एवं सेवा सेतु ई-जिला तकनीकी प्रबंधक श्री दिनेश कुमार पावरे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को सेवा सेतु पोर्टल पर नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन, संबंधित विभागीय कार्यप्रवाह एवं आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रशिक्षण में वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, कृषि, पशुधन विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ग्रामीण उद्योग, स्कूल शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही संबंधित रीडर/वेरिफायर एवं सेवा सेतु ऑपरेटरों को भी पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं कार्यप्रवाह के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।  

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित नई सेवाओं जैसे कृषि उपकरण पंप-किसान समृद्धि योजना, बीज व्यवसाय लाइसेंस, कीटनाशक एवं उर्वरक संबंधी सेवाएं, वन विभाग की विभिन्न अनुमतियां एवं मुआवजा संबंधी सेवाएं, पेयजल स्रोत परीक्षण, नलकूप खनन की अनुमति, लोक निर्माण विभाग की पंजीयन एवं अनुमति सेवाएं तथा विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं आर्थिक सहायता संबंधी सेवाओं के ऑनलाइन संचालन की जानकारी दी गई।  

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाना तथा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है। नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन से नागरिकों को शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने में सुविधा मिलेगी और संबंधित विभागों द्वारा सेवाओं के निराकरण की प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को पोर्टल के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad