शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा के प्रधान पाठक मलेचराम खुटे का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुतीउरकुली निवासी वरिष्ठ शिक्षक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा के प्रधान पाठक श्री मलेच राम खूंटे जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से पूरे शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि श्री खुटे जी एक समर्पित, सादगीपूर्ण और ईमानदार शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ा। वे शिक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित थे। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक था। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.