Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 6, 2026

सिंगारपुर मेढ़ा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर आंदोलन की चेतावनी विभा साहू

 राजनांदगांव 


सिंगारपुर मेढ़ा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर आंदोलन की चेतावनी  विभा साहू



श्रीमती विभा साहू, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 05 अर्जुनी के नेतृत्व में ग्राम सिंगारपुर एवं मेढ़ा के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित अधिकारी श्री भरद्वाज जी को भी आमंत्रित किया गया तथा उन्हें मौके पर सड़क की वास्तविक जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया।



अर्जुनी से सिंगारपुर–मेढ़ा तक लगभग 2.5 किलोमीटर मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में पूर्ण हुआ था तथा वर्ष 2027 तक इसका मेंटेनेंस किया जाना है। इसके लिए लगभग 33 लाख रुपये की राशि निर्धारित होने के बावजूद संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क का आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है।



वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं विशेष रूप से छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है तथा विद्यार्थी गिरकर चोटिल हो रहे हैं।


इसी प्रकार मेढ़ा से सोनेसरार मार्ग को जोड़ने वाला लगभग 600 मीटर का पहुंच मार्ग, जिसका निर्माण वर्ष 2015 में हुआ था तथा जिसका नवीनीकरण वर्ष 2020 में किया जाना प्रस्तावित था, लगभग छह वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। यह सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।


इस सड़क की समस्या को लेकर श्रीमती विभा साहू, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 अर्जुनी के नेतृत्व में ग्रामीणजन मार्च 2025 से अब तक तीन बार कलेक्टोरेट जाकर कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रख चुके हैं। इसके बावजूद आज तक सड़क के सुधार एवं नवीनीकरण के लिए कोई ठोस कार्यवाही शुरू नहीं की गई है।


बैठक में संबंधित अधिकारी श्री भरद्वाज जी को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि 15 अक्टूबर तक सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तथा मेढ़ा–सोनेसरार मार्ग के नवीनीकरण हेतु आवश्यक स्वीकृति/कार्यवाही नहीं की गई, तो 16 अक्टूबर को ग्राम सिंगारपुर एवं मेढ़ा के ग्रामीणजन, महिला-पुरुष, विद्यार्थी एवं युवा एकजुट होकर सड़क पर आंदोलन करेंगे।


यदि समय-सीमा के भीतर कार्यवाही नहीं की जाती है तो आंदोलन को आगे उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी।


श्रीमती विभा साहू

जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 05 अर्जुनी


श्री रेखालाल निषाद

सरपंच


ग्रामीणजन, सिंगारपुर एवं मेढ़ा


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad