Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 20, 2020

जबलपुर : मेडिकल कॉलेज से भागे कोरोना पॉजिटिव कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को पकड़ने 10 हजार का रखा गया था इनाम


जबलपुर : मेडिकल अस्पताल से भगा कैदी जावेद को पुलिस ने नरसिंहपुर के बदनपुर में गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल से भागने के बाद जावेद ट्रक से राजमार्ग तक गया, वहाँ मोटरसाईकिल चोरी करके इंदौर तरफ भग रहा था ,तभी पुलिस के चेकिंग ने उसे गितफतार कर लिया है। अब आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है कि वह इस दौरान किसके किसके संपर्क में आया साथ ही उस ट्रक का भी पता लगाया जा रहा है जिस ट्रक के माध्यम से वह भागा है क्योंकि चालक और सह चालक को भी इसके संपर्क में आने के बाद इंफेक्शन हो सकता है।

क्या है पूरा मामला

 इंदौर से जबलपुर लाया गया एनएसए का आरोपी और कोरोना पॉजिटिव मंरीज जावेद खान अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था।  जावेद ने इंदौर के चंदन नगर में पुलिस कर्मियों पर हमला बोला था, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए लगाकर उसे जबलपुर जेल भेज दिया था,जेल में रहने के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे जेल से जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया था, उसका इलाज चल ही रहा था कि रविवार की शाम शातिर दिमाग जावेद डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना पॉजिटिव मरीज और एनएसए के आरोपी के भागने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में शहर के तमाम पुलिस थानों की टीमें मेडिकल जा पहुंची और आरोपी की पतासाज़ी में जुट गई। एनएसए का आरोपी जावेद खान कोरोना पॉजिटिव है ऐसे में उसका सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर भाग निकलना बड़े खतरे का सबब बन सकता था। पुलिस ने जावेद पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित करते हुए आसपास के जिलों को आरोपी के भागने की सूचना दे दी थी और उसकी गिरफ्तारी के तमाम प्रयास किए जा रहे थे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से एनएसए का आरोपी और कोरोना पॉजिटिव मरीज के भाग निकलने की खबर मिलते ही आईजी से लेकर एसपी और तमाम आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे । आखिरकार पुलिस की यह कवायद रंग लाई और इस आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया यह बात जरूर है कि आरोपी जिस ट्रक में सफर करके भागा है उस ट्रक का ड्राइवर और सह चालक कौन हैं और वह कहां के हैं क्योंकि यदि उसने ट्रक में सफर किया है तो निश्चित रूप से कोरोना का संक्रमण ट्रक चालक और सह चालक को भी हो सकता है। बहरहाल आरोपी जावेद से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि वहभागने के दौरान कहाँ-कहां गया है और किसके किसके संपर्क में आया है उसका सही-सही पता लगाकर आगे की कार्यवाही की जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad