
महासमुंद 26 अप्रैल 2020 : ओडिशा के कांटाबांजी फल छोड़कर आ रहे मालवाहक में 12 किलो गांजा ला रहे तीन आरोपितों को खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार 25 अप्रैल की सुबह की है। जानकारी के अनुसार खल्लारी थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे की टीम ने मुखबीर के सूचना पर शनिवार सुबह नेशनल हाइवे-353 पर खल्लारी चौक के पास मालवाहक क्रमांक सीजी 07- एयू 1219 को रोककर तलाशी ली, जिससे गांजा बरामद हुआ। वाहन भिलाई से निकलकर ओडिशा के काटांबांजी में अंगुर एवं संतरा फल व्यवसायियों के पास से खाली करके वापस भिलाई लौट रहा था।

वाहन जांच के दौरान वाहन चालक सहित सवार गोविंद गांड़ा (50) पुत्र पुरंदर गांड़ा निवासी भिलाई पावर हाउस, सोनू ठाकुर(30) पुत्र तुलसी ठाकुर निवासी सुपेला भिलाई, देवेश सिंह राजपूत (23) पुत्र विजय सिंह कुम्हारी, जिला दुर्ग से पूछताछ की गई। वाहन में भूरे रंग की पैकेट में 12 किलो वजनी सात पैकेट गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये आंकी गई है। इसी तरह से नगदी रकम में 61600 रुपये और 62 नग खाली प्लास्टिक कैरेट के अलावा तीन नग मोबाइल भी जब्त किया गया। पुलिस वाहन को जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट (एनडीपीएस) की धारा 20(ख) दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.