
जावेद CNI NEWS, अंबागढ़ चौकी 25 अप्रैल 2020 : कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई महीनों से ग्राम पंचायतो में मजदूरों को काम नही मिल रहा था। ग्रामीणों की हालत देखकर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कामो को हरी झंडी दी गई। जिससे मजदूरों को काम मिल रहा है ,और मजदूर लाकडाउन का पालन करते हुए मनरेगा के कार्यो में अपनी सहभागिता दे रहे है। ग्रामपंचायतों में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण जैसे कार्य चल रहे है। और ग्राम वासियो को रोजगार मिल रहा है। 21 अप्रैल को मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएल देहारी द्वारा ब्लाक के कई ग्रामपंचायतों में दौरा किया गया ,जिसमें 5 ग्राम पंचायतों के सचिव मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो के कार्यस्थल पर मौजूद नही थे। कार्यो में लापरवाही के कारण उन 5 ग्राम पंचायतों के ऊपर सीईओ की गाज गिर गई। जिसमें ग्रामपंचायत केकतीटोला, सेमरबाँधा, आड़ेझर, कोडूटोला, के सचिवों को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में अटैच किया, और दोड़के के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस मामले में कोडूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम वासी और पंचों ने सचिव केदार नाथ ठाकुर का बचाव करते हुए सीईओ बीएल देहारी को एक आवेदन दिया जिसमें बताया गया कि सचिव केदार नाथ 21 अप्रैल को ड्यूटी पर ग्राम पंचायत आये थे। और साप्ताहिक बाजार में लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन करने को समझाया भी था। और मनरेगा के कार्यस्थल पर चल रहे कार्यो को जाकर देखा भी था। और साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर सचिव होड़ीटोला घर गए थे। और तुरन्त ग्राम पंचायत कार्यालय भी आ गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि विगत 5 वर्षों से कोडूटोला ग्राम पंचायत में केदार नाथ सचिव के पद पर अपनी सेवा लगातार ईमानदारी से दे रहे है। और वो कार्यालय भी सुबह 8 बजे पहुँच जाते है। ग्रामपंचायत के ग्रामवासियों ने एक आवेदन पर अपने हस्ताक्षर किया उस आवेदन पर जिसमें जमीला बाई, ममता बाई, सुनिदा बाई, छन्नू लाल, गोविंद, बुधराम, संजय कुमार, दिनेश्वर कुमार, लक्ष्मण गौली सहित परमिला नेताम(सरपंच), श्याम लाल, उदेराम साहू, गौरीशंकर गुरले, चुनुराम साहू, गयादास साहू, ने सचिव केदारनाथ ठाकुर को कोडूटोला ग्रामपंचायत पर ही यथावत रखने की मांग सीईओ जनपद अंबागढ़ चौकी से की है। इस विषय पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी बीएल देहारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो के निरीक्षण के दौरान कुछ सचिव कार्यस्थल से नदारद मिले। इसके कारण उनपर कार्यवाही की गई है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.