
हेल्पलाइन नंबर पर खाद्य मंत्री से किया था सहायता का अनुरोध

श्रमिकों से दूरभाष पर जानकारी के अनुसार उन्हें भोजन तो मिल रहा था, पर यह भोजन ग्रहण करने में उन्हें समस्या हो रही थी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की भोजन शैली छत्तीसगढ़ की भोजन शैली से भिन्न है, जिसके कारण भोजन के स्वाद में भी भिन्नता होती है। श्रमिकों ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर सूखा राशन उपलब्ध कराने की मांग की थी। पुणे जिला कलेक्टर सुभाष बागड़े, पुणे कमिश्नर जाधव तथा छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के नोडल अधिकार एस.वी.पड़ेगांवकर ने आपसी सामंजस्य द्वारा उपरोक्त श्रमिकों की समस्या का निराकरण कर उन्हें राहत पहुँचाई। लॉकडाउन की स्थिति में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विभिन्न क्षेत्र में फँसे छत्तीसगढ़ के कामगारों को राशन उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस हेतु उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.