पंकज शर्मा, आरंग : दो जंगली हाथियों के रविवार सुबह रहवासी इलाके में पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। हाथियों के दल से अलग हुए दो हाथी पिछले कुछ दिनों महानदी के पास ग्राम गुदगुदा में डेरा जमाए हुए थे।
आज सुबह अचानक पांच से छः बजे के बीच यह दोनों हाथी नदी के किनारे होते हुए नगर से महज 2 किलोमीटर दूर हाइवे में बसे ग्राम पारागांव पहुंच गए। दोनों हाथी हाइवे को पार करते हुए ग्राम निसदा की ओर चले गए थे। निसदा इलाके में विचरण के बाद ये दोनों गजराज सुबह 7.30 बजे पारागांव के विद्युत केंद्र के पास फिर से मुख्यमार्ग को क्रॉस करते हुए नदी की और चले गए है। बताया जा रहा है कि हाथी अभी पारागांव नर्सरी के आसपास विचरण कर रहे हैं।
जंगली दंतैल हाथियों के रहवासी क्षेत्रों में पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और वन विभाग का अमला मुस्तैद हो गया और लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.