पंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में केसरी बगीचा के पास अज्ञात महिला की सड़ी गली अवस्था में लाश मिली है। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिला की हत्या करने के बाद शव को एक कपड़े और बोरे में बांधकर नाले के नीचे फेंक दिया गया था। वह भी ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से पूरा प्रदेश लॉकडाउन है। मामला काठाडीह रोड स्थित टाटा बाड़ी के पास का है।
महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर फेंका गया है। लाश 15 से 20 दिन पुरानी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बॉडी सड़ जाने वजह से महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुरानी बस्ती टीआई राजेश सिंह के मुताबिक आज सुबह साढ़े 10 बजे बजे के आस-पास काठाडीह रोड स्थित टाटा बाड़ी के पास नाले के नीचे एक महिला की लाश बोरे में बंधी मिली। बोरे को बकायदा सिलकर ऊपर से दरी ढक दिया गया था। लाश पखवाड़ेभर पुरानी लग रही है और पूरी तरह से सड़ चुकी है। बदबू उठने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। तब मामले का खुलासा हुआ। बताया गया है कि महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने के लिए आप-पास के इलाके में पूछताछ की जा रही है। गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है। लाश सड़ जाने से आसपास दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा था। फिलहाल शव का पंचमाना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान होने के बाद ही हत्या का पर्दाफाश होने की उम्मीद की जा रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.