Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 19, 2020

रायपुर : पीलिया का फैलाव ना हो, इसको लेकर विभाग अलर्ट : आज काम्बेट टीम की गुढ़ियारी में बैठक


पंकज शर्मा, रायपुर 19 अप्रैल 2020 रायपुर शहर के नये इलाकों में पीलिया का फैलाव ना हो इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा माईकिंग के माध्यम से लोगों को खान-पान में विशेष सावधानी बरतने तथा पानी को उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। कबीर नगर और बीरगांव में पीलिया के एक-एक नये मरीज मिलने के बाद विभाग द्वारा इन इलाकों में लगातार डोर-टू-डोर संपर्क किए जाने के साथ ही पीलिया से बचाव के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। पीलिया प्रभावित मोहल्लों में लगातार परीक्षण सत्र का आयोजन कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड सैंपल भी लिया जा रहा है। पीलिया नियंत्रण कार्यक्रम के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार 20 अप्रैल को काम्बेट टीम की बैठक आहूत की गई है। यह बैठक अपर्रान्ह 4 बजे से गुढ़ियारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगी। ज्ञात रहे कि रायपुर शहर में पीलिया नियंत्रण कार्यक्रम के लिए कुल 17 काम्बेट टीम गठित की गई है। इस टीम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक सहित लैब टेक्निशियन एवं मैदानी अमलों को शामिल किया गया है।
डॉ. सुभाष पाण्डेय ने बताया कि बीरगांव एवं कबीरनगर में पीलिया के एक-एक नये केस मिले हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है पीलिया का सर्वाधिक संक्रमण कबीरनगर इलाके में हैं। यहां विभाग द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी की सेवन की वजह से रायपुर शहर के विभिन्न मुहल्लों एवं वार्डों में अब तक 588 लोग पीलिया से प्रभावित मिले हैं। 145 लोगों को जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसमें से अब तक 63 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शेष मरीजों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीलिया पीड़ितों में से 8 गर्भवती माताएं हैं, जिन्हें प्रसूति हॉस्पिटल कालीबाड़ी में भर्ती कराया गया है। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों को पीलिया के लक्षण के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठण्ड के साथ बुखार, भूख कम लगना, कमजोरी, पेशाब का पीला होना, उल्टी तथा हाथ, पैर में दर्द पीलिया के प्रारंभिक लक्षण हैं। इस तरह का लक्षण महसूस होते ही लोगों को अपने समीप के शहरी स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की समझाईश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में पीलिया के इलाज का बेहतर प्रबंध है। पीलिया पीड़ितों को झाड़-फूंक एवं नीम हकीम के चक्कर में न पड़कर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क इलाज कराने की समझाईश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad