Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 19, 2020

रायपुर : कोरोना पर अजय देशकर की जीवंत रंगोली, जीतेगा भारत-हारेगा कोरोना..


पंकज शर्मा, रायपुर : राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर एक कलाकार की कितनी सुंदर और प्रेरणादायक अभिव्यक्ति हो सकती है यह रायपुर के प्रख्यात रंगोली कलाकार अजय देशकर की रंगोली को देखकर समझा जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी कोरोना योद्धाओं को समर्पित करते हुए यह रंगोली बनाई है साथ ही इस लड़ाई में जनसहभागिता पर भी उन्होंने जोर दिया है। रंगोली में उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग व लॉक डाउन का पालन करने, कोरोना से बचने के उपाय, आरोग्य सेतु की उपयोगिता, पीएम केयर्स फंड व मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की अपील भी की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आह्वान एक दिया देश के नाम और कोरोना हारेगा देश जीतेगा का भी उल्लेख किया है। अपने निवास जनता कॉलोनी गुढ़ियारी, रायपुर में यह रंगोली 4 दिनों में बनाई है। इस संबंध में श्री देशकर का कहना है कि लॉक डाउन में हम सभी अपने घरों में है। ऐसे में एक कलाकार के नाते मुझे लगा कि कोरोना से हो रही राष्ट्र की लड़ाई पर कुछ बनाया जाए। इसी बात को ध्यान में रखकर यह रंगोली बनाई है। इसके पीछे मेरा एक मकसद यह भी था कि आम जनता अपने लिए लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं और केंद्र व राज्य सरकारों के प्रयासों को जाने तथा कोरोना से बचाव के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad