Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 28, 2020

महासमुंद पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही 265 लीटर महुवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..


महासमुंद 28 अप्रैल 2020 : महासमुंद पुलिस की अभी तक की सबसे बड़ी सफलता मिला है। आरोपी के पास 265 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया, महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बसना थाना में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि बसना थाना प्रभारी वीणा यादव की टीम के द्वारा लॉकडाउन के दरमियान बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे अवैध शराब को रोकने के लिए बसना थाना के ग्राम पैंता में तकरीबन 265 लीटर अवैध शराब, तीन क्विंटल महुआ लहान, पास, बड़ी मात्रा में एलुमिनियम के बर्तन प्लास्टिक डब्बा प्लास्टिक पाइप एवं तीन मोटरसाइकिल सहित आरोपी रायसिंह सिदार निवासी ग्राम पैता थाना बसना जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2 )के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में महासमुंद जिला कारावास भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी ने लगभग डेढ़ सौ लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद महासमुंद जिले में कल सबसे ज्यादा 265 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सामग्री, तीन मोटर साइकिल जब्त करने की बड़ी कार्रवाई बसना थाना प्रभारी वीणा यादव की टीम के द्वारा की गई है। थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी एवं बसना थाना प्रभारी वीणा यादव के द्वारा की गई अवैध महुआ शराब की बड़ी कार्रवाई को प्रोत्साहित करते हुए उनके द्वारा दोनों थाना प्रभारी को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad