Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 28, 2020

कोटा राजस्थान से सकुशल छत्तीसगढ़ लौटे छात्र-छात्राएं … छात्र हुए खुश और अभिभावकों को मिली राहत


पंकज शर्मा, रायपुर 28 अप्रैल 2020 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग कर छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं की आज सुबह सकुशल अपने राज्य छत्तीसगढ़ वापसी संभव हो सकी है। छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी में प्रशासन, पुलिस, परिवहन, चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही वाहन चालक और उनके परिचालकों की अहम भूमिका रही है। सकुशल अपने राज्य वापसी पर छात्र-छात्राएं जहां खुश है वहीं उनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। ज्ञातव्य है कि राजस्थान का कोटा शहर कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की दृष्टि से एक हाॅट स्पाॅट सेन्टर चिन्हित है। यहां कई पाॅजिटिव केस पाए गए है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के तहत और प्रदेशवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर कोटा से लौटने वाले सभी छात्र-छात्राओं को क्वारेंटाईन में रखना बहुत जरूरी था। 

इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को क्वारेंटाईन में रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा पहले ही मीडिया और अन्य माध्यमों से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को इसके बारे में अवगत कराया गया था। कोटा से वापसी छात्र-छात्राओं के लिए स्वैच्छिक था। क्वारेंटाईन सेंटरों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी गई है। इन सेंटरों में छात्र-छात्रों के रहने, खाने-पीने के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad