Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 27, 2020

मालवाहक पलटने से, एक मजदूर की मौत, 9 घायल


 

पंकज शर्मा, रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग के पास ग्राम पारागांव में सुबह-सुबह नेशनल हाइवे पर प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत आरंग के सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक फरार हो गया है।

घटना का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे आरंग तहसीलदार नरेन्द्र बंजारा ने बताया कि जिला मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाले 10 मजदूर नागपुर से पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी इन्हें रसनी टोल प्लाजा के पास सब्जी परिवहन करने वाले पिकअप वाहन के चालक ने अपने वाहन में लिफ्ट दिया। पारागांव के पास हाइवे पर अधिक रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रहने वाला 24 वर्षीय जाहिर की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग घायल है, जिसमें 4 की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर के अम्बेडकर हॉस्पिटल रिफर कर दिया है। ये सभी लोग नागपुर के निर्माणाधींन एम्स में मजदूरी करते थे जो लॉक डाउन के कारण काम बंद होने के कारण अपने घर लौट रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad