Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 27, 2020

कोरोना के चलते दिए गए पैरोल में छूटकर बाहर आया फिर तस्करी करने लगा आरोपी, गिरफ्तार..



पंंकज शर्मा, रायपुर / छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान भी नशे का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपी जैसे तैसे पुलिस से बचते हुए शराब, गांजा और गुटखे की ब्रिकी करने में मशगूल है। इतना ही नहीं कोरोना ने जिस आरोपी को जेल से बेल दिलाई, वह जेल से बाहर निकलते ही फिर तस्करी के धंधे पर उतर गया आरोपी ने सुकून से कुछ दिन घर में रहना भी मुनासिब नहीं समझा यही वजह है कि उसे फिर से जेल की हवा खानी पड़ गई। रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के दुर्गा नगर में पुलिस ने दो बदमाश संजू निहाल और टीकम ध्रुव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 किलो गांजा, 16 हजार नकदी और एक चाकू बरामद किया गया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी संजू निहाल आर्म्स एक्ट सहित कुछ और मामलों के तहत जेल में बंद था। कोरोना के चलते दिए गए पैरोल में छूटकर बाहर आया था। इसके बाद से दुर्गा नगर इलाके में कही से लाकर गांजा बेच रहा था। मुखबिर से इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद कल रात छापामार कार्रवाई कर 2 किलो गांजे के साथ आरोपी संजू निहाल और उसके एक साथी टीकम ध्रुव को गिरफ्तार किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad