Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 23, 2020

रायपुर सुदर्शन संस्थानम् रायपुर जरूरतमंदों को बाँट रही राशन एवं सब्जियाँ


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर- कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में लाकडाऊन लागू है। जिसके चलते दैनिक कार्य करने वालों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिनतम परिस्थितियों में पूरा देश कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के लिये संघर्षशील है। सरकार के साथ साथ विभिन्न संगठन भी सहायता राशि एवं यथाशक्ति सहयोग प्रदान कर अपनी अहम् भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा स्थापित सुदर्शन संस्थानम रायपुर के धर्मसंघ - पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनंदवाहिनी के सदस्यों द्वारा रावांभाठा रायपुर एवं आसपास के जरूरतमंदों को राशन पैकेट में चांँवल , आटा , आलू , तेल , हल्दी , मसाला , नमक एवं हरी सब्जियों में भिंडी , लौकी , केला , भाजी , टमाटर  वितरण कर रही है। सुदर्शन संस्थानम कार्यालय प्रभारी उत्तम शर्मा ने बताया कि जब से लाकडाऊन शुरु हुआ है तब से यह राशन वितरण का कार्य चल रहा है। हमारा संगठन इनकी हर संभव मदद के लिये प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है कि ऐसी मदद आगे भी की जायेगी। इसके साथ ही शंकराचार्य जी के निर्देशानुसार सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को भी हरा चारा खिला जा रहा है। ये सभी सेवाकार्य आचार्य झम्मन शास्त्री ,  श्रीमति सीमा तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में नरेंद्र शुक्ला , उत्तम शर्मा , संदीप पांडेय , रंजय सिंह , संजय सिंह , शिव मिश्रा , संतोष तिवारी , के० एन० मिश्रा , मृत्युंजय सिंह , सुमन सिंह एवं आनन्दवाहिनी मे श्रीमति किरण शुक्ला , सुनीता शर्मा ,  फूलमाला ठाकुर ,  संजू सिंह , ममता सिंह , कुसुम सिंह के सहयोग से किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad