जिला कोंडागांव ( गिरीश जोशी ) : कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पूरे जिले में पुलिस सक्रिय है , लेकिन केसकाल की स्थिति भिन्न है , यह देखने मे आ रहा है यहाँ जारी दिशा निर्देशों ,नियमो का लगातार उलंघन किया जा रहा है , यहां लोगो को सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूमते देखा जा सकता है, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से जिन दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध है ,वह भी खुल रही है , इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए केशकाल थाना परिसर में एसडीएम दीनदयाल मंडावी के द्वारा अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी ,

इसमें एसडीओपी अमित पटेल , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डी के बिसेन , थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो , नगर के व्यवसायी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे , बैठक में व्यवसायियों ,पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा जारी किए गए आदेश निर्देश का खुला उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्यवाही न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई ,
इस पर एसडीएम और एसडीओपी ने आश्वस्त किया कि शासन और जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश का पूरी निष्पक्षता से पालन कराया जाएगा !



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.