Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 19, 2020

राजनांदगांव : कलेक्टर मौर्य ने ली उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों की महत्वपूर्ण बैठक, आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन शुरू करने की तैयारी


जावेद, राजनांदगांव : कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने आवश्यक वस्तुओं से संबंधित जिले की औद्योगिक इकाईयों में आज बीस अप्रैल से उत्पादन प्रारंभ करने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली।  कलेक्टर मौर्य ने कहा कि प्रशासनिक  टीम द्वारा इकाईयों के निरीक्षण उपरांत ही  शुरू करने की अनुमति जारी की जाएगी। उन्होंने सभी औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को निरीक्षण के दौरान  फैक्ट्री परिसर में आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि नगर निगम राजनांदगांव सीमा के बाहर के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित उद्योगों में अत्यावश्यक वस्तुओं का उत्पादन बीस अप्रैल  से प्रारंभ किए जाने के लिए निर्धारित प्रपत्र में इकाईयों को आवेदन करना है। यह प्रपत्र विभिन्न औद्योगिक संगठनों तथा इण्डस्ट्रीज इन राजनांदगांव व्हाट्सप ग्रुप में शेयर किया गया है। इसे भरकर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव के ई-मेल आईडी dtic-rajnandgaon.cg@gov.in पर तत्काल मेल  कर सकते हैं। बैठक में आवश्यक वस्तुओं से संबंधित इकाईयों में उत्पादन पर प्रारम्भ करने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम राजनांदगांव  मुकेश रावटे, डिप्टी डायरेक्टर आईएचएस डीपी मक्सकोले, श्रमपदाधिकारी एके कुजुर, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र  एसके सिंह सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण व उद्यमी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad