अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
पटना -- बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंँवर का 77 वर्ष की उम्र मे आसाम के गुवाहाटी स्थित निज निवास में निधन हो गया। गौरतलब है कि देवानंद कुअंर 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। वे बिहार के अलावा त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के भी राज्यपाल रह चुके थे। वर्ष 1955 में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता के रुप मे अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले देवानंद कुंवर 1991 में आसाम सरकार के मंत्री भी बने थे। उनके निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय देवानंद कुंवर एक प्रखर राजनेता, शिक्षाविद और कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से सामाजिक,राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी और विधान परिषद के उप सभापति हारून रशीद सहित कई मंत्रियों एवं राजनेताओं ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.