24 अप्रैल 2020
जालोर। सायला उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सायला गोलियां में शनिवार को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित के नेतृत्व में पौधों को पानी पिलाया गया।
पूर्व सरपंच राजपुरोहित ने गोलियां स्कूल में पहुचकर एक पानी का टैंकर मंगवाया।बाद में अध्यापक दुर्गसिंह तुरा के साथ पूरे परिसर में पौधों को पानी पिलाया।वही सभी पौधों की सार सम्भाल की।इस मोके पूर्व सरपंच राजपुरोहित ने ग्रीष्म ऋतु में अपने आसपास बोए हुए पौधों की सार सम्भाल कर पानी पिलाना चाहिए।इस दौरान मसराराम पुरोहित,अशोक सुथार सहित युवा मौजूद थे
सी एन आई न्यूज़ जालौर से उम्मेद सिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.