HomeChhattisgarhRaipurछत्तीसगढ़रायपुरराजस्थान के कोटा से छत्तीसगढ़ वापसी के लिए छात्रों की रवानगी शुरू …. संकट की घड़ी में घर वापसी के लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार
राजस्थान के कोटा से छत्तीसगढ़ वापसी के लिए छात्रों की रवानगी शुरू …. संकट की घड़ी में घर वापसी के लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार
रायपुर :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थानों में छत्तीसगढ़ के अध्ययन छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए भेजी गई बसे कोटा पहुंच चुकी है। कोटा में चिकित्सकों और अधिकारियों की टीम द्वारा इन बच्चों की स्क्रीनिंग कर वापसी के लिए बसों में बैठाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने महामारी के इस संकट में छत्तीसगढ़ घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल और इस व्यवस्था में शामिल पुलिस, चिकित्सा, परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी बस चालक और परिचालको का आभार व्यक्त किया है। छात्र-छात्रओं ने कहा है कि उनकी घर वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जो व्यवस्था की है वह सराहनीय है। इन छात्र-छात्राओं ने बसों के पहुचने तथा चिकित्सा टीम और पुलिस के जवानों का ‘‘छत्तीसगढिया सबले बढ़िया‘‘ हर्ष ध्वनि कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के बच्चों की घर वापसी के लिए की गई पहल से छात्र-छात्राओं की मायूसी दूर हो गई है।
भयंकर महामारी के इस संकट में दूर प्रदेश में अपने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने बीच पाक छात्रों के चहरों पर खुशी लौट आयी है। छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं को लाने के लिए भेजी गई चिकित्सा टीम ने फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों की चिकित्सीय जांच की और संभाग वार तय की गई बसों में उन्हें लाने के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर 24 अप्रैल की शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डाॅक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि छात्र-छात्राओं के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान ने और छात्रों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो। राजस्थान के कोटा से छत्तीसगढ पहंुचने पर इन बच्चों को क्वारेंटाईन पर रखा जाएगा। उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति नही होगी। कोटा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वापस छत्तीसगढ़ लाने के लिए बस्तर संभाग के लिए 06, सरगुजा संभाग के लिए 24, रायपुर संभाग के लिए 16, दुर्ग संभाग के लिए 14, बिलासपुर संभाग के लिए 28 बसों की व्यवस्था की गई है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.
गुरु सियाग सिद्धयोग : निःशुल्क
"गुरु सियाग सिद्धयोग" के सभी साधक ध्यान के साथ साथ एक मन्त्र का जाप करते है जिसे गुरुदेव ने संजीवनी मंत्र कहा है।
संजीवनी मंत्र की यह विशेषता है की यदि कोई मनुष्य किसी रोग पीड़ित है या काल ग्रसित होने वाला है उसके कान में यदि गुरुदेव की आवाज में संजीवनी मंत्र सुना दे और वो उसी समय उसका जाप आरम्भ कर दे तो वह उस रोग या कष्ट से नही मर सकता।
यह कैसे संभव है ?
इसका उत्तर है की यह मानवीय काया वास्तव में प्रकाश और उसके स्पंदनो से बनी है। ये स्पंदन मानवीय काया में उपस्थित सप्त चक्रों द्वारा नियंत्रित किये जाते है। जब किसी चक्र के प्रकाश- स्पंदन कम हो जाते है तो उस चक्र से सम्बंधित रोग या कष्ट से मनुष्य पीड़ित हो जाता है। जब सिद्धयोग का साधक संजीवनी महामंत्र का जाप और ध्यान करता है तो मूलाधार में प्राण- प्रवाह सक्रिय हो जाता है । मूलाधार इस शरीर रूपी यंत्र का मेन स्विच है जब यहाँ बिजली पहुचती है तो ऊपर के सभी चक्र अपने आप प्रकाशित हो जाते है और स्पंदित होने लगते है।
जिस चक्र के स्पंदन कम होते है वो इस अतिरिक्त प्राण ऊर्जा को प्राप्त कर पुनः पूर्ववत स्पंदित होने लगते है और रोग मिट जाता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो संजीवनी मन्त्र का जाप शरीर के रुधिर में उपस्थित कार्बन को समाप्त कर उसे आक्सीजन से भर देता है। ये अतिरिक्त आक्सीजन के अणु सीधे ही प्राण धारा में रूपांतरित हो जाते है जो सुषुम्ना नाडी में स्थित सभी चक्रों में ऊर्जा का संचार कर देते है।
शिराओ में प्रवाहित अशुद्ध रक्त का संचय रुक जाने से ऊतक नही मरते अर्थात उनका ह्रास नही होता । जब ऊतक या टिश्यू का ह्रास नही होगा तो रोग नही हो सकता।
ये जो कुछ भी परिवर्तन आपके शरीर में हो रहा है ये पूरी तरह से वैज्ञानिक- क्रियात्मक परिवर्तन है इसमें चमत्कार जैसा कुछ भी नही है।
अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र जोधपुर राजस्थान
www.the-comforter.org
सी एन आई न्यूज़ जिला ब्यूरो● छोटू यादव रायपुर जिला ब्यूरो●मीनू साहूबालोद जिला ब्यूरो●सुखबली खरेमुंगेली जिला ब्यूरो●अमन शाहबस्तर जिला ब्यूरो ● मोहोम्मद अज़हर हनफ़ीभाटापारा रिपोर्टर●हितेश मानिकपुरी प्रमोटर/रिपोर्टर सी.जी. ●पंकज शर्माक्राइम रिपोर्टर सी.जी.● मुख्य कार्यालय संपर्क नंबर- 0883-9215630● मेल : contact@centralnews-india.com● वेब : www.centralnews-india.com● गूगल प्लेस्टोर : Central News India में सर्च करें और अपने मोबाइल में इंसटाल करे एवं सब्सक्राइब करें
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.