Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 25, 2020

जिला -कोंडागांव : जिले में गुटका,तंबाखु एवं गुडाखु के खरीदी-बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी लगा प्रतिबंध।

कोण्डागांव ( गिरीश जोशी  CNI NEWS ) :24 अप्रैल 2020/जिला कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीलकंठ टीकाम द्वारा एपीडेमिक एक्ट 1897 के अधीन सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले में गुटका, तंबाखु एवं गुडाखु के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं नियत्रंण के तहत् कोरोना वायरस के सम्पर्क से पीड़ित, संदेही से दूर रहने की संगरोध की सख्त हिदायत है।
प्रायः यह देखने में आता है कि लोगों के द्वारा गुटका, तम्बाखू एवं गुडाखु का सेवन कर जगह-जगह में थूक दिया जाता है, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है, ऐसी स्थिति को नियत्रंण करने हेतु कलेक्टर के द्वारा जिले में गुटका, तंबाखु एवं गुडाखु के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध के लिए आदेष जारी किया गया। यह आदेश सम्पूर्ण जिले में 03 मई 2020 या आगामी आदेश , जो पहले आये तक प्रभावशील होगा। इस आदेश का उल्लंघन किये जाने पर धारा 188 के तहत् कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad