जावेद, अम्बागढ़ चौकी : लॉकडाउन के चलते अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस अपनी निगाहें लगातार बनाये रखी है वही छुरिया ब्लाक के अंतर्गत गैंदाटोला थाना क्षेत्र के खोराटोला के पास गैंदाटोला पुलिस को मुखबिरी की सूचना मिली गैंदाटोला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी करन (टोमेन्द्र) निवासी जोशीलमती से दस अलग अलग प्लास्टिक पॉलीथिन में साढ़े सैंतीस लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोटरसाइकिल जप्त किया गया ।
वही दूसरे मामले में पेट्रोलिंग के दौरान पठानढोढगी के पास दो आरोपी लखनराम धनकर ,केशव देवांगन निवासी भोलापुर (छुरिया) के कब्जे से साढ़े छह लीटर कच्ची महुआ शराब और मोटरसाइकिल जप्त किया गया । तीनो आरोपियों पर आबकारी एक्ट 34/2 के तहत मामला दर्ज उक्त आरोपियों को अजमानतीय होने से विधिवत गिरफ्तार कर जिला न्यायालय ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.