
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि मृतिका 1 वर्षीय मासूम गीतांजलि साहू को आज सुबह उसकी माता नीलम साहू द्वारा दुध पिलाकर रूम में सुलाई थी, कुछ समय पश्चात मृतिका को रूम में नही पायें जाने से खोजबीन के दौरान घर के छत में स्थापित प्लास्टीक की पानी टंकी जिसका ढक्कन बंद था एवं उसके उपर एक लकडी का बडा गुटका रखा हुआ था, को खोलकर देखने पर मृतिका गीतांजली साहू को पानी टंकी के अंदर पाये जाने से जीवित होने की उम्मीद पर इलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया था। जहां डाक्टर द्वारा मासूम को मृत घोषित किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.