Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 22, 2020

जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने एकजुट हुआ रायपुर ... "डोनेशन ऑन व्हील्स" से जुड़ रही हैं कई संस्थाएं.



पंंकज शर्मा, रायपुर : कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन के निर्देश पर जरूरमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए पूरा शहर एकजुट हो रहा है। आज परोपकार फाउंडेशन के सदस्यों ने 25 सौ राहत पैकेट "डोनेशन आॅन व्हील्स" पर अन्नदान किया। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि आज आज परोपकार फाउंडेशन के अलावा पीडब्लूडी द्वारा 300 राहत पैकेट और कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व पर रायपुर कम्प्यूटर एसोसिएशन द्वारा 100 राहत पैकेट, बालाजी फू्रट्स मार्केट लालपुर द्वारा 150 राहत पैकेट, रायपुर प्लेवुड एसोसिएशन द्वारा 200 राहत पैकेट, श्रीराम वेजिटेबल मार्केट डूमरतराई द्वारा 200 राहत पैकेट, डूमरतराई किरण एंड अनाज मार्केट द्वारा 300 राहत पैकेट, रायपुर आयरन एंड स्टील एसोसिएशन द्वारा 500 राहत पैकेट डोनेशन आॅन व्हील्स पर प्रदान किए गए। वहीं छत्तीसगढ़ दाल मिल एसोसिएशन ने 500 किलोग्राम दाल व गुढ़ियारी थोक व्यापारी संघ ने 700 किलोग्राम आटा जिला प्रशासन द्वारा इस हेतु नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल के नेतृत्व में स्वयंसेवी संस्था आभास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने यह अन्नदान प्राप्त किया। परोपकार फाउंडेशन अब तक 5 हजार राहत पैकेट अन्नदान कर चुका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad