Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 22, 2020

राजनांदगाँव महिलाओं के हाथों में है हसियां फावड़ा और कुदाली मुठ्ठी में है उन्नति की तकदीर ग्राम पीपर खार में शासन की बाड़ी योजना बनी मददगार


Play News-

राजनांदगांव, (महेन्द्र शर्मा बंटी CNI NEWS): 22 अप्रैल  पर्री में कभी भिण्डी, लौकी, कद्दू, बरबटी, टमाटर एवं अन्य सब्जियां एकत्रित करती महिलाएं गांव में तरक्की और खुशहाली ला रही हैं वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड स्थित ग्राम पीपरखार की महिलाओं ने शासन की बाड़ी योजना के तहत एकता और संगठन से सामूहिक सुघ्घर बाड़ी में सब्जी उत्पादन के नवाचार को अपनाकर जय मां सरस्वती एवं मां शीतला समूह की 10 महिलाओं ने एक बानगी पेश की है। सामूहिक प्रयास जब दिल से किया जाए तो उसके सुखद और सार्थक परिणाम सामने आते हैं। इन महिलाओं के हाथ में है हसियां, फावड़ा और कुदाली, वहीं इनके मुठियों में है उन्नति की तकदीर।
प्रख्यात शायर निदा फाजली की यह पंक्तियां इनके लिए प्रासंगिक लगती है -


अच्छी संगत बैठककर, संगी बदले रूप।
जैसे मिलकर आम से, मीठी हो गई धूप।
कोरोना वायरस के बचाव के लिए महिलाएं सावधानी एवं जतन कर रही हैं। बुजुर्ग श्रीमती कैलाशवती ने कहा कि घर के कार्यों को पूरा करने के बाद हम सभी महिलाएं मिलजुलकर यहां परिश्रम कर कार्य करती है। पौधों को समय पर वर्मी कम्पोस्ट देने के साथ बंदरों से भी देखरेख करनी पड़ती है। गौठान से ही सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाता है। हरे-भरे लहलहाते इस बाड़ी में गंवारफली, खट्टाभाजी एवं करमता भाजी भी लगा रहे हैं।

गृहिणी श्रीमती उमादेवी सहारे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से तरक्की हो रही है और जीवन स्तर में सुधार आया है। उनकी यह योजना एक अभियान के समान है जो जन जागृति ला रही है। जिसके माध्यम से महिलाओं में भी संकोच की भावना दूर हुई है और वे कार्य करने के लिए आगे आ रही हैं। गृहिणी श्रीमती जानकी देवी मण्डावी ने कहा कि बाड़ी योजना से हम सभी को बहुत फायदा हो रहा है। अपने घर के लिए तो सब्जी की आपूर्ति होने के बाद गांव में भी सब्जी विक्रय कर रहे हैं, जिससे आजीविका चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad