पंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी रायपुर के पूर्व महापौर व अविनाश ग्रुप के संस्थापक श्री संतोष अग्रवाल का आज निधन हो गया। श्री अग्रवाल कांग्रेसी नेता थे एवं मध्यप्रदेश शासन काल मे रायपुर नगर निगम के महापौर चुने गए थे। श्री संतोष अग्रवाल अविनाश ग्रुप के चेयरमैन बिल्डर आनंद सिंघानिया के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे उनके निवास गीतानगर रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट जायेगी। वर्तमान में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सिर्फ 20 लोगों के अंतिम यात्रा में शामिल होने की अनुमति है। परिवार ने अनुरोध किया है कि फोन पर ही अपनी संवेदना व्यक्त करे। वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अग्रवाल सामाजिक संगठनों में लगातार सक्रिय रहे। कांग्रेस की राजनीति में वे शुक्ल बंधु के काफी करीबी रहे, रायपुर विधानसभा का भी वे चुनाव लड़ चुके थे। काफी विनम्र, मिलनसार स्वभाव के श्री अग्रवाल के निधन पर लोग शोक संतप्त है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.