Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 25, 2020

राजनांदगांव- तीन अवैध शराब तस्करों पर डोंगरगांव पुलिस की कार्यवाही, चालीस लीटर कच्ची शराब और दो मोटरसाइकिल जप्त


Javed-CNI News, राजनांदगांव- जिले में आबकारी एक्ट के तहत चलाये जा रहे अभियान में  डोंगरगांव  पुलिस ने चालीस लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । डोंगरगांव थाना क्षेत्र में नगर सहित अंचल के विभिन्न  सार्वजनिक स्थानों एवं चौक चौराहों पर अवैध शराब कारोबारियों के कारोबार पर रोक लगाने के लिये पुलिस टीम और मुखबिर  मामूर कर छोटी बड़ी हरकतों पर नज़र रखी जा रही है । इस दौरान सूचना हुई की कोविद19 संक्रमण एवं लॉकडाउन में व्यस्त पुलिस का फायदा उठाकर ग्राम गुंडरदेही चौक में मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने वाले है ,जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत द्वारा आरोपियों को पकड़ने टीम रवाना किया गया । मौके पर जाकर नाकाबंदी कर आरोपी विकास वैष्णव पिता रामनारायण दास वैष्णव, खेमचंद देवांगन पिता मेहत्तर देवांगन निवासी बसन्तपुर जिला राजनांदगांव और अश्वनी मारकंडे पिता स्व. मोतीलाल मारकण्डे निवासी रातापायली (डोंगरगांव) से चालीस लीटर कच्ची महुआ शराब और दो मोटरसाइकिल जप्त किया गया । तीनो आरोपियो को आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज गया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad