Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 18, 2020

राजधानी के माना बस्ती में मामूली विवाद में अपने दोस्त की कुदाली से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार..


पंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी के माना बस्ती में मामूली विवाद में अपने दोस्त की कुदाली से हमला कर हत्या कर दी. घटना बीती रात शुक्रवार की है। आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया था शनिवार सुबह लोगों को हत्या की जानकारी हुई। तत्काल इसकी सूचना माना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में मृतक के दोस्त पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे दलदल सिवनी इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजन कुमार गौतम एवं मृतक जितेन्द्र कुमार शर्मा पिता योगेन्द्र शर्मा (30 साल) ग्राम कम्मी जिला बेगुसराई (बिहार) दोनों माना बस्ती में दीपक गुप्ता के फीचर दुकान में काम करते थे। दोनों उदय राम साहू के बाड़ी माना बस्ती में बने कमरे में एक साथ किराये से रहते थे। मृतक छोटी-छोटी बातों को लेकर आरोपी से गाली-गलौच करता था तथा रुम में लगे पंखा को मृतक अपनी तरफ कर लेता था। शुक्रवार रात को सोने के समय जितेंद्र ने राजन के बिस्तर को लात से मार दिया इसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। इस दौरान जितेंद्र ने राजन को गाली देकर थप्पड़ मार दिया इसी बात से क्षुब्ध होकर जितेन्द्र शर्मा को जान से मारने की नियत से कमरे में रखे कुदाली से उसके सिर में वार कर दिया उसके सिर से खून निकलने लगा तब भी मृतक नहीं मरा है, सोंच कर आरोपी लकड़ी काटने की आरा से मृतक के गर्दन को काट कर फरार हो गया। जिसकी पतासाजी कर पुलिस ने आज आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फर्नीचर दुकान में करते थे काम

मूलतः बिहार का रहने वाला मृतक जितेन्द्र शर्मा माना बस्ती के एक फर्नीचर दुकान में पिछले आठ महीने से काम कर रहा था। माना के ही एक किराए के मकान में वह अपने दोस्त जिला बस्ती उत्तरप्रदेश निवासी आरोपी राजन कुमार के साथ रहता था। राजन कुमार भी जितेन्द्र के साथ ही उस फर्नीचर दुकान में उसके सहयोगी के तौर पर काम करता था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad