Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 8, 2020

औरंगाबाद - मालगाड़ी की चपेट में आकर 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
औरंगाबाद -- महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले आज एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद रेल्वे ट्रेक पर सो रहे 15 मजदूरों की मौत हो गयी। वहीं घायलों को औरंगाबाद सिविस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले के जाँच की आदेश दी गयी है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे दिन भर  रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गये थे। इसी के चलते आज तड़के सुबह उन्हें मालगाड़ी ने कुचल दिया। ये सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे और जालना में स्टील कंपनी में काम करते थे। औरंगाबाद से ट्रेन मिलने की उम्मीद में जालना से औरंगाबाद जा रहे थे। 

प्रधानमंत्री ने जताया शोक 

इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दु:खी हूंँ। मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह करीब से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आवश्यक हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।’ गौरतलब है कि लॉकडाउन से उपजे आर्थिक संकट,बेरोजगारी और भुखमरी के कारण अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या मे मजदूर अपने गृह प्रदेशों मे सड़क मार्ग से पैदल पलायन करने को मजबूर हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad