Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2020

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोविड-19 के इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में की जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा


पंकज शर्मा, रायपुर 01 मई 2020 : स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का भ्रमण कर वहां कोविड-19 के इलाज के लिए बनाए जा रहे 500 बिस्तरों के विशेषीकृत अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमितों के उपचार के लिए बनाए जा रहे विशेष वार्ड एवं आईसीयू के सम्बन्ध में रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त और अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनीत जैन को आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कार्यों को पूर्ण कर अस्पताल को यथाशीघ्र शुरू करने कहा। उन्होंने यहां का आयुष्मान यूनिट भी देखा।
श्री सिंहदेव ने एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कैथलैब की शिफ्टिंग एवं अन्य निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने एसीआई के सामने स्थित उद्यान को हराभरा रखने और इसके समुचित रखरखाव के भी निर्देश दिए। दोनों संस्थानों के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. ओ.पी. सुंदरानी, डॉ. संदीप चंद्राकर और सह-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अल्ताफ़ यूसुफ़ मीर भी थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad