अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- छत्तीसगढ़ प्रदेश में 16 और कोरोनावायरस मरीज मिलने की पुष्टि आईपीएस दीपांशु काबरा ने की है।गौरतलब है कि बालोद जिले से 7,बलौदाबाजार जिले से 6, कवर्धा जिले से 2, राजिम जिले से 1 कोरोना पीड़ित मरीज मिले हैं। सभी को एम्स लाने की तैयारी चल रही है। सभी जिलों के प्रशासन टीम अलर्ट होकर मरीजों को देर रात एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती करवाने की तैयारी कर रहे हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना पीड़ित मरीज़ों की संख्या 27 हो गयी है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.