Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 22, 2020

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ मे एक ही दिन मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 109..

पंंकज शर्मा, रायपुर - छत्तीसगढ़ में एक ही दिन 39 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सरकार भी तेजी से संक्रमण की रोकथाम में जुटी है। बावजूद इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ये पहला मौका है जब एक ही दिन में 39 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार सुबह और दोपहर तक राज्य में कोरोना के 19 मरीज मिले थे, देर शाम उसमें 20 और नये मरीज जुड़ गये। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। देर शाम जो 20 नये मरीज मिले हैं, उनमें कवर्धा में 5, बलौदाबाजार में 4,  बालोद में 4, गरियाबंद में 3, राजनांदगांव में 2 और दुर्ग में 2 नये मरीज शामिल हैं। इससे पहले दोपहर तक 19 मरीज आये थे, जिनमें 16 मरीज सुबह और 3 मरीज दोपहर बाद आये थे। सुबह  कोरबा से 13 नये मरीज मिले थे, वहीं बेमेतरा से एक और 2 मरीज कांकेर के रहने वाले थे। हालांकि दोपहर में कांकेर से एक मरीज और मिला और संख्या वहां 2 हो गयी। वहीं बिलासपुर और बलरामपुर से भी 1-1 नये मरीज मिले।  जानकारी के मुताबिक सभी सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से आये थे। सभी को क्वारंटीन करके रखा गया था और अलग-अलग लैब में RTPCR टेस्ट के लिए भेजा गया था। गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ में कोरोना के 17 नये केस सामने आये थे।
प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 169 हो गयी है। राजधानी रायपुर में कुल 8, बालोद में 18, दुर्ग में 12, राजनांदगांव में 12, कर्वधा में 13, बलौदाबाजार में 12, गरियाबंद में 4, बिलासपुर में 9, रायगढ़ में 5, कोरबा में 42, जांजगीर में 14, मुंगेली में 3, सरगुजा में 3, कोरिया में 1, सूरजपुर में 7, बेमेतरा में 1, बलरामपुर में 1, कांकेर में 4 मरीज मिला है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad