Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 20, 2020

घरघोड़ा : 42 सौ का फर्जी आंकड़ा दिखाया जनपद ने* *नरेगा योजना केवल कागजों पर, एक भी मजदूर कार्य स्थल पर नहीं मिले


घरघोड़ा (राजा शर्मा) : जनपद पंचायत घरघोड़ा में नरेगा के अंतर्गत कार्यरत मजदूरों की संख्या पर कार्यक्रम अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद अध्यक्ष द्वारा पूछने पर अधिकारियों ने जनपद पंचायत के 42 ग्राम पंचायत में 4200 मजदूरों का कार्य पर होना बताया गया ।जनपद के मुखिया श्रीमती सहोदरा राठिया ने वैश्विक महामारी के पश्चात भी 42 मजदूरों के कार्य करने को लेकर एक उपलब्धि मानकर अपने टीम के साथ मजदूरों के लिए बिस्किट पोहा का पैकेट पानी का पाउच लेकर निरीक्षण करने ग्राम  पंचायतों में पहुंची तब 42 सौ का आंकड़ा शून्य में तब्दील हो गया। एक भी पंचायत में कार्य करते मजदूर नहीं पाए गए ,मस्टररोल एडवांस में बनकर तैयार मिला। जनपद अध्यक्ष के द्वारा 6 मई को ग्राम पंचायत कंचनपुर घरघोड़ी बरौनाकुंडा,भेन्गारी,  13 मई को रूमकेरा ,पोरडा,कुर्मीभौना,पूरी, पुसल्दा के निरीक्षण में एक भी कार्य प्रारंभ नहीं था। निर्माणस्थल मे  मजदूर कार्य पर नहीं मिले। ग्राम पंचायत चिमटापानी तथा कोटरीमाल में निर्माण कार्य बंद पाया गया। रोजगार से डबरी निर्माण कार्य का मास्टर रोल दिखाने को कहने पर रोजगार सहायक ने मस्टररोल दिखाया। जिसमें 18 मई तक का मजदूरों का नाम व हाजिरी अपडेट कर लिया गया था ,जबकि अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण 16 मई को किया गया था ।इस प्रकार घरघोड़ा जनपद के अंतर्गत जो 42सौ मजदूर  जो कार्यरत बताया गया है वह सत्य पाया गया ।जनपद द्वारा शासन को भेजी जा रही जानकारी एक सिरे से गलत है।

 *रोजगार सहायकों पर होगी कार्यवाही*

जनपद अध्यक्ष श्रीमती सहोदरा राठिया ने ग्राम पंचायतों के कार्यों का निरीक्षण के पश्चात बताया कि घरघोड़ा जनपद द्वारा नरेगा के कार्य में शासन को भेजे जा रहे मजदूरों की संख्या पूर्णत:  असत्य है ।अधिकाधिक कार्य मशीन द्वारा कराया जा रहा है रोजगार सहायकों द्वारा मस्टररोल में पंचायत प्रतिनिधि व अपने चहेतों के नाम को भरा जा कर खाते में राशि आने के बाद  राशि निकाल कर रख लिया जाता है। अध्यक्ष ने कहा कि मैं -जनपद सीईओ को भ्रष्टाचार में सलग्न रोजगार सहायको पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर दी हूं ।तथा 27 मई से 2 मई तक लगातार 4 दिन निर्माण कार्य के समीक्षा हेतु समय निर्धारित किया दिया है ।किसी भी हालात में जनपद पंचायत घरघोड़ा के अंतर्गत भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं दिया जावेगा ।और किसी भी भ्रष्टाचारी व्यक्ति जो जनता के हित मे अहित कार्य करेगा, उस पर कार्यवाही की जावेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad