Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 11, 2020

रायपुर राजधानी नमक की कमी की अफवाह फैलाकर अधिक दामों में बेचा जा रहा है नमक अफवाह के चलते किराना व्यापारी 50 से ₹100 किलो में नमक के पैकेट बेच रहे हैं

छोटू यादव / रायपुर राजधानी नमक की कमी की अफवाह  फैलाकर अधिक दामों में बेचा जा रहा है नमक अफवाह के चलते किराना व्यापारी 50 से ₹100 किलो में नमक के पैकेट बेच रहे हैं
दरअसल राज्य शासन नापतोल विभाग के द्वारा सोमवार 11 मई को रायपुर बिलासपुर दुर्ग सहित जगदलपुर अंबिकापुर और रायगढ़ जिले में अचानक से 276 दुकानों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान दुर्ग के दो दुकानों में नमक के पैकेट अंकित मूल्य से अधिक दामों पर नमक बेचना पाया गया तथा दोनों दुकानों के विरुद्ध नापतोल विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में नमक और अन्य सभी आवश्यक खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में एवं समुचित दरों पर खुले बाजार में आम उपभोक्ताओं के लिए सहज रूप से उपलब्ध है. राज्य के खुले बाजार में प्रतिमाह लगभग 8 से 10 हजार टन के नमक की आवक होती है. लॉकडाउन के दौरान भी खुले बाजार में नमक की आवक निरंतर हो रही है
वर्तमान में कोरोनावायरस के चलते उसकी रोकथाम और बचाव के लिए राज्य शासन के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अनेक प्रभावी कदम एवं योजना चलाए जा रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लगभग 56 लाख 56 हजार राशन कार्ड धारियों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यमों से निशुल्क नमक प्रदान किया जा रहा है

 खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में लॉकडाउन की परिस्थितियों में प्रदेश में खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति के साथ-साथ इनके बाजार मूल्योें की भी प्राईस मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है.

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में  राज्य के खुले बाजार में प्रतिमाह लगभग 8 से 10 हजार टन के नमक की आवक होती है. लॉकडाउन के दौरान भी खुले बाजार में नमक की आवक निरंतर हो रही है नमक के अलावा और भी आवश्यक सामानों की आवक हो रही है किसी आवश्यक सामानों की कमी बताकर अधिक मूल्य वसूलने वालों दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने के साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad