Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 12, 2020

मोहला : कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु क्वारेंनटाइन सेंटर के डयूटी में लगाए गए कर्मचारी-अधिकारियों के असामयिक मृत्यु पर 50 लाख का विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृति का आदेश करे छत्तीसगढ़ शासन- फेडरेशन


   मोहला (जावेद) :  छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रान्तीय महामंत्री सतीश ब्यौहरे ने बताया कि बाहरी राज्यों से छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ मूल के श्रमिकों का परिवार सहित गृह जिलों में घर वापसी हो रही है।इन श्रमिकों का कोरोना वाइरस से संक्रमित होने के संभावना की आशंका के कारण,शासकीय विद्यालयों को क्वारेंनटाइन सेंटर बनाकर ठहराये जाने का व्यवस्था किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्यों को क्वारेंनटाइन सेंटर का प्रभारी अधिकारी एवं व्याख्याता, प्रधानपाठक,शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों को बतौर सहायक कर्मचारी नियुक्त किया गया है। क्वारेंनटाइन सेंटर में साफ सफाई,भोजन व्यवस्था,शौचालय व्यवस्था सहित समस्त मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था एवं देख-रेख करने शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।जोकि बेहद अव्यवहारिक और अनुचित है।क्योंकि *शिक्षकों को स्वास्थ चिकित्सा सम्बन्धी कोई प्रशिक्षण प्राप्त अथवा जानकारी नहीं है।जिसके कारण शिक्षकगण अपने एवं अपने परिवार का कोरोना संक्रमण होने के भय से ग्रसित है।* *विद्यालयों को क्वारेंनटाइन सेंटर बनाये जाने से भविष्य में विद्यार्थियों के संक्रमित होने की संभावना है !* 
   फेडरेशन के कहना है कि कोरबा जिला में शिक्षकों की डयूटी,घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण की जानकारी लेने लगाई गई है। इस संबंध में ज्ञापन डॉ आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को दिया गया है। फेडरेशन ने जानकारी दिया कि *राजस्थान सरकार ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम से संबंधित डयूटी पर कार्य करते हुए,संक्रमण से ग्रसित होकर इलाज के दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी-अधिकारी की असामयिक मृत्यु होने पर उसके आश्रित/परिवार को 50 लाख रुपयों का विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत करने का आदेश दिनाँक 11 अप्रैल 20 एवं 27 अप्रैल 20 को जारी किया है।फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में भी,तदानुसार विशेष अनुग्रह राशि के स्वीकृति हेतु, आदेश देने का माँग किया है।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad