Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 18, 2020

राजनांदगांव : श्रमिक स्पेशल ट्रेन से राजनांदगांव स्टेशन में उतरे प्रवासी श्रमिकों की चेहरे पर साफ दिखी खुशी


मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति बताया आभार

राजनांदगांव (जावेद) : छत्तीसगढ़ के किसी भी कोने में रहेंगे वह अपनी धरती ही है। हमें घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जो हम मजदूरों की सहायता की है। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। छत्तीसगढ़ आने के बाद उन्हें राहत की सांस मिली है। यह बात आज राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन में श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा हैदराबाद से आए कवर्धा जिले के जंगलपुर निवासी  मनोज कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि वे रोजी मजदूरी करने हैदराबाद गए थे और लॉकडाउन होने के कारण काम बंद हो गया था। जिसके चलते वे अपने घर आना चाहते थे, मुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संवेदनशील प्रयास से लॉकडाउन के कठिन दौर में सुरक्षित घर पहुंचने की सुविधा मिली है।
राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन में सुबह 9.45 बजे ट्रेन से पहुंचे श्रमिकों की मुस्कान यह बयां कर रही थी कि छत्तीसगढ़ की धरती पर कदम रखने से वे काफी खुश हैं और उनकी घर पहुंचने की सभी चिंताएं दूर हो गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रयासों से कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में हैदराबाद में फंसे श्रमिकों की आज सुबह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सकुशल वापसी संभव हो सकी।

राजनांदगांव जिले के 113 और कवर्धा जिले के 100 श्रमिक ट्रेन से आज पहुंचे। राजनांदगांव जिले के श्रमिकों को रेल्वे स्टेशन से बस द्वारा रैन बसेरा ले जाया गया और वहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कवर्धा जिले के श्रमिकों का रेल्वे स्टेशन में ही स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बस से रवाना किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें फल एवं नाश्ता भी दिया गया।

गंडई विकासखंड के ग्राम विचारपुर  मनोज ने बताया कि अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ हैदराबाद रोजी मजदूरी करने गए थे। लॉकडाउन होने के कारण वहां उनका काम बंद हो गया और घर आना चाहते थे। मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से इन कठिन परिस्थिति में आज वे अपने घर वापस आए गए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। कवर्धा जिले के ग्राम उसरवाही के निवासी भोजराज ने कहा वे लॉकडाउन में फंसे हुए थे और गांव की याद आ रही थी। क्योंकि गांव अपना होता है और पराया शहर तो पराया ही होता है। अब छत्तीसगढ़ पहुंचने से उम्मीद जगी है कि वे अपने गांव पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तेलंगाना गए थे। घर वापसी के लिए वे भोलापुर रेल्वे स्टेशन से टे्रन में बैठे हैं।

टे्रन में ही नाश्ता और खाने की व्यवस्था की गई थी और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया था। उन्होंने घर आने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस विभाग एवं रेल्वे पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad