नई दिल्ली --- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएमओ के ट्वीटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे और बीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह आयोजन कोरोना पीड़ितों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।
इस दौरान समारोह को बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर, सारनाथ में मूलगंधा कुटी विहार, नेपाल के पवित्र गार्डन लुंबिनी, कुशीनगर में परिनिर्वाण स्तूप, पवित्र और ऐतिहासिक अनुराधनापीठ में रूणवेली महासेवा से लाईव स्ट्रीम किया जायेगा। लॉकडाउन-3 के बाद पीएम मोदी का ये पहला संबोधन होगा। उम्मीद की जा रही है कि अपने संबोधन के दौरान वे लॉकडाउन से जुड़ी बातें सामने रख सकते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.