Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2020

भाजपा सांसद सुनील सोनी रायपुर एम्स के जागीरदार की तरह बयान देना बंद करें : कांग्रेस …. रायपुर एम्स यूपीए सरकार की देन है : घनश्याम राजू तिवारी

पंकज शर्मा, रायपुर 30 अप्रैल 2020 : कोरोना संक्रमण से निपटने धमतरी में किये गए मॉकड्रील पर भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा सांसद सुनील सोनी कोरोना संक्रमण से उपजे हालातो और इन विपरीत परिस्थितियों में एम्स के जागीरदार की तरह बयान देना बंद करे। एम्स कोई सुनील सोनी की जागीर नही जो इस प्रकार से तथ्य विहीन बयान बाजी करें। एम्स में जनता का पैसा लगा है नागपुर आर एस एस मुख्यालय से नही आया। प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, रायपुर एम्स यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की देन है, जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है। रायपुर एम्स के चिकित्सकों ओर स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं के लिए समूचा छत्तीसगढ़ उनका आभारी हैं। प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि भाजपा सांसद सुनील सोनी समेत प्रदेश के सभी अन्य 08 सांसदों ने छत्तीसगढ़ में किसानों के हित एवं आर्थिक उन्नति के लिए कटिबद्ध भूपेश सरकार द्वारा धान पर प्रति क्विंटल 25 सौ रु दिए जाने के फैसलों पर केंद्र की मोदी सरकार पाबंदी लगा दी तब ये बयानवीर भाजपा सांसद चुप रहे। प्रदेश में किसानों की चिंता पर राज्य सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में प्रमुख विपक्ष भाजपा के सांसद नदारद रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा है कि भाजपा सांसद सुनील सोनी एम्स के बारे में निजी संपत्ति की तरह बयानबाजी का छत्तीसगढ़ वासियों का अपमान करना बंद करें। देश के करदाताओं की ही तरह छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा भी एम्स निर्माण में और एम्स के संचालन में लगा है और एम्स के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उनका आभारी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad