Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 24, 2020

लखीमपुर : ईद के एक दिन पहले डूब गया घर का चांद


लखीमपुर, रिपोटर- प्रदीप वर्मा : थाना निघासन के गांव रायपुर का मेराज घर पर ईद मनाने के लिए तीन दिन पहले ही नेपाल से आया था। वह नेपाल में ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके पिता मुशेर अली बताते हैं कि बेटा पांच महीने बाद घर लौटा था। चूंकि वह प्रोफेशनल ड्राइवर भी था सो गांव के रहमत अली की बोलेरो गाड़ी की बुकिंग पुलिस टीम लेकर गाजियाबाद जाने के लिए हुई तो उन्होंने मेराज को ड्राइवर बनाकर भेज दिया। सोमवार को ईद थी, इसलिए मेराज भी यह सोच कर चला गया कि त्योहार के मौके पर कुछ और पैसे हाथ आएंगे तो परिवार की खुशियों में इजाफा होगा। दरअसल मेराज का परिवार बेहद गरीब है। पूरा परिवार मजदूरी के दम से ही पेट भरता है। लेकिन समय की क्रूर योजना तो कुछ और ही थी। गाजियाबाद से पुलिस टीम और प्रेमी युगल को लेकर लौट रहे मेराज की गाड़ी हापुड़ के सिम्भावली में दुर्घटना का शिकार हो गई। मौके पर मौत का शिकार बने तीन लोगों में एक मेराज भी था। इतवार की सुबह यह खबर मेराज के परिवार पर बिजली गिरने की तरह थी। अब्बू के साथ ईद मनाने की बच्चों  सुहाना (10), रिहान (6), सेराज (8) और रियाज (4) की खुशी पलक झपकते ही गम में बदल चुकी थी। पत्नी शबनम, पिता मुशेर सहित पूरे परिवार का बिलखना देख गांव भी रो पड़ा। ईद के एक दिन पहले इस परिवार का चांद हमेशा के लिए डूब चुका था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad