Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 25, 2020

रायपुर : आज से नौतपा प्रारंभ , सात दिनों का ही रहेगा असर


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर -- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तबसे नौतपा प्रारंभ होता है। नौतपा के नौ दिन सूर्य से तीव्र ऊर्जा निकलने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्व पक्ष में नवतपा लगता है। इस बार 24 मई की रात्रि 02:00 बजकर 32 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। नौतपा की शुरुआत भले ही 24 मई की रात से हो जायेगी लेकिन सूर्य की तपन का प्रभाव 25 मई से माना जायेगा। चूंकि सातवें दिन शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है इसलिये इस बार नौतपा के नौ दिनों की बजाय सात दिनों तक ही सूर्य अपना तीव्र प्रभाव दिखायेगा। यानि इस वर्ष नवतपा 25 मई से 02 जून तक ही रहेगी। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद के अगले 09 नक्षत्रों तक नौतपा का प्रभाव माना जाता है। इस बार सातवें दिन शुक्र ग्रह अस्त हो जायेगा इसके चलते अंतिम दो दिन गर्मी का प्रकोप कम रहेगा। मान्यता है कि नौतपा के दौरान यदि बारिश होती है तो मानसून के मौसम में सूखा पड़ने की संभावना रहती है और यदि नौतपा में भीषण गर्मी पड़े तो बारिश अच्छी होती है।इस साल 21 जून को सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस दिन से छत्तीसगढ़ समेत देश के हर इलाके में मानसून सक्रिय हो जायेगा। इस वर्ष नौतपा के दौरान अधिक गर्मी के आसार नहीं रहेंगे लेकिन इस दौरान तीन-चार दिन बारिश के योग बन रहे हैं। शनि, शुक्र और बृहस्पति के वक्री होने का असर नौतपा पर भी नजर आयेगा। उत्तरी राज्यों में तेज बारिश दक्षिणी राज्यों में समुद्र में हलचल होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad